WWE की रिंग में लगभग 10 साल बाद एक खूबसूरत महिला रेसलर ने वापसी की है. एजे ली ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. WWE की रिंग में एक दशक के अंतराल के बाद एजे ली की धमाकेदार एंट्री हुई तो इस खबर से पूरी दुनिया में तहलका मच गया. शिकागो में स्मैकडाउन के वीकली एपिसोड के दौरान एजे ली ने WWE की रिंग में एक बार फिर कदम रखा है. एजे ली ने अपने पति सीएम पंक की मदद के लिए अचानक WWE की रिंग में कदम रखा.
खूबसूरत रेसलर ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
दरअसल, स्मैकडाउन के वीकली एपिसोड के दौरान जब सेथ रॉलिंस की वाइफ बैकी लिंच ने सीएम पंक को थप्पड़ मारा तो एजे ली तुरंत अपने पति के बचाव में आ गई. एजे ली ने तुरंत सबसे पहले आकर बैकी लिंच पर हमला कर दिया. इसके बाद बैकी लिंच और उनके पति सेथ रॉलिंस दोनों ही घबरा गए. WWE जगत को लग रहा था कि वह कभी एजे ली को रिंग में वापस नहीं देख पाएंगे, लेकिन अब फैंस में इस स्टार रेसलर के कमबैक से खुशी का माहौल है.
रोमांचक टक्कर के लिए बेताब हैं फैंस
सबसे रोमांचक खबर ये आ रही है कि 20 सितंबर को रेसलपालोजा में सीएम पंक और एजे ली की टक्कर WWE की रिंग में सेथ रॉलिंस और बैकी लिंच से हो सकती है. बता दें कि WWE स्मैकडाउन के मेन इवेंट में सेथ रॉलिंस ने अपनी पत्नी और महिला इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बैकी लिंच का परिचय कराया. जैसे ही वह रिंग में पहुंचीं तो जोरदार हूटिंग सुनाई दी और एजे ली के लिए जोरदार नारे लगने लगे. इसके बाद बैकी लिंच ने शिकागो के दर्शकों पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया. वह यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने एजे ली के पति सीएम पंक का भी अपमान करना शुरू कर दिया. जब बैकी लिंच शिकागो के दर्शकों को बयान दे रही थी तब उनके पति सेथ रॉलिंस भी फैंस के बीच में खड़े थे.
AJ LEE IS BACK!!!!! 🙌 pic.twitter.com/UPsT7EcVdE
— WWE (@WWE) September 6, 2025
बैकी लिंच ने एजे ली के पति को थप्पड़ मार दिया
इसके बाद सीएम पंक के आते ही शिकागो के दर्शक खड़े हो गए.’कल्ट ऑफ पर्सनैलिटी’ का शोर एरीना में गूंज उठा. सीएम पंक ने इसके बाद बैकी लिंच के पति सेथ रॉलिंस का अपमान किया. सीएम पंक ने बैकी लिंच से कहा, ‘आपका पति एक कायर है.’ बैकी लिंच ने भी लगातार कटाक्ष करना जारी रखा और सीएम पंक को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद सीएम पंक रिंग से बाहर चले गए और आखिरकार ‘लाइट इट अप’ बज गया और एजे ली की धमाकेदार एंट्री हुई. 3800 दिनों के बाद WWE रिंग में लौटीं एजे ली ने फिर बैकी लिंच पर हमला कर दिया.
Becky Lynch’s acting during that segment was fantastic
She sold how big of a star AJ Lee is just by her facial expressions
She’s the best. #SmackDown pic.twitter.com/1xxcDsMeBW
— Andrew (@bigtimeEST) September 6, 2025