Skip to content
Exclusives

सरफराज खान या ध्रुव जुरेल, पूर्व पेसर ने एक लाइन में खत्म कर दी सारी बहस

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से हो रहा है. सरफराज खान इस सीरीज में साई सुदर्शन के स्थान पर रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है.

सरफराज खान या ध्रुव जुरेल, पूर्व पेसर ने एक लाइन में खत्म कर दी सारी बहस

नई दिल्ली: सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी हुई है. श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उन्हें चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किया गया है. अब सवाल यह है कि क्या सरफराज को 15 अगस्त से शुरू हो रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा. इस सवाल के जवाब में पूर्व भारतीय पेसर डोडा गणेश ने बहुत ही सटीक टिप्पणी की है.

सवाल यह उठ रहे हैं कि ध्रुव जुरेल और सरफराज के बीच भारत के लिए नंबर छह पर कौन बल्लेबाजी करेगा. कई लोगों का कहना है कि चूंकि सरफराज स्पिन को अच्छा खेलते हैं इस वजह से जुरेल के ओरिजिनल 15 सदस्यीय टीम का सदस्य होने के बाद भी सरफराज को ही अंतिम 11 में शामिल किया जाना चाहिए.

डोडा गणेश ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘अब अचानक सरफराज खान, जिन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है, को नंबर छह पर ध्रुव जुरेल के स्थान पर प्लेइंग 11 में मौका देने को लेकर शोर मचा हुआ है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘भारतीय क्रिकेट आपको हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ता. अगर आपको स्पिन खेलने की सरफराज की क्षमता पर इतना भरोसा था, तो आपने उन्हें ओरिजनल टीम में क्यों नहीं चुना?’

जुरेल अब काफी समय से भारतीय टीम के साथ हैं. वह श्रीलंका ए के खिलाफ भारत-ए के दो मैचों के लिए टीम के साथ रहे. इसके अलावा हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा थे. इतना ही नहीं यह विकेटकीपर बल्लेबाज जून में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे.

वहीं दूसरी ओर सरफराज की बात करें तो वह भारत के लिए आखिरी बार नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे.

अब यह संयोग की ही बात है कि जुरेल और सरफराज खान दोनों ने भारत के लिए अपना डेब्यू एक ही मैच में 2024 में किया था. यह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच था. हालांकि जुरेल अभी तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और सरफराज ने छह ही टेस्ट खेले हैं.

हालांकि, आंकड़ों के लिहाज से देखें तो सरफराज थोड़ा बेहतर नजर आते हैं. उन्होंने तीन हाफ-सेंचुरी और एक सेंचुरी लगाई है. सरफराज का औसत 37.10 का है. वहीं अच्छी शुरुआत के बाद जुरेल के नंबर्स में गिरावट आई. 16 पारियों बाद उनका औसत 34.14 का है. इसमें एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी है.

About the author

admin

Related Posts