Skip to content
Cricket

श्रीलंका के खिलाफ कैसे तुरुप का पत्ता साबित होंगे पंत, पूर्व विकेटकीपर ने किया खुलासा

दीप दासगुप्ता का कहना है कि ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से होने वाली सीरीज में काफी अहम साबित होंगे. उन्होंने कहा कि खास तौर पर स्पिनर्स के खिलाफ पंत की

श्रीलंका के खिलाफ कैसे तुरुप का पत्ता साबित होंगे पंत, पूर्व विकेटकीपर ने किया खुलासा

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत काफी अहम साबित होंगे. दो मैचों की सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा.

हालिया वर्षों में ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे अहम बल्लेबाजों में रहे हैं. खास तौर पर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ पंत का किरदार कमाल का रहा है. और दासगुप्ता का मानना है कि ऋषभ पंत श्रीलंका के स्पिनर्स की काट अच्छी तरह निकाल पाएंगे. पंत ने श्रीलंका में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है लेकिन उस टीम के खिलाफ उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है.

श्रीलंका में पंत कैसा प्रदर्शन कर सकते हैं, इस मुद्दे पर बात करते हुए दीप दासगुप्ता ने अपने यूट्यूब पर कहा, ‘वह भारत के लिए इस सीरीज में बहुत महत्त्वपूर्ण होंगे.’

दासगुप्ता ने कहा, ‘ऋषभ क्रिकेट के बहुत दीवाने हैं. वह 24 घंटे क्रिकेट पर बात कर सकते हैं. मैंने जब भी उनसे बात की है वह क्रिकेट की ही बात करते हैं. हालांकि बाहर से वह काफी अलग दिखते हैं लेकिन वह पूरी तरह से क्रिकेट को समर्पित हैं. वह भारत के मैच-विनर हैं, और भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह जरूरी होगा कि वह बहुत अधिक रक्षात्मक होकर न खेलें और विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाएं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘वेलालागे और जयूसर्या दोनों बाएं हाथ के स्पिनर हैं और ऐसे में पंत भारत के लिए और भी अहम हो जाते हैं. ऋषभ क्रीज पर उतरते हैं तो उनकी एक छवि है. और जब बाएं हाथ के गेंदबाज आते हैं तो इस आक्रामक छवि में इजाफा होता है. इस सीरीज में पंत की मौजूदगी काफी अहम होगी.’

पंत ने भारत के लिए 50 टेस्ट मैचों में 43.37 के औसत से 3557 रन बनाए हैं. इसमें 8 शतक और 19 अर्धशतक है. बाएं हाथ का यह विकेटकीपर बल्लेबाज सात बार 90s में आउट हुआ है. पंत का स्ट्राइक-रेट टेस्ट क्रिकेट में 74.05 का है.

About the author

admin

Related Posts