Skip to content
Cricket

ऋषभ पंत को जिसने किया था घायल, उसी की गेंद पर मारा स्टेडियम पार छक्का, ताकते रह गए श्रीलंकाई खिलाड़ी

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत चोटिल होने के बावजूद कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे. खेल के पहले दिन पंत जब 3 रन के स्कोर पर थे, तब वह लाहिरू

ऋषभ पंत को जिसने किया था घायल, उसी की गेंद पर मारा स्टेडियम पार छक्का, ताकते रह गए श्रीलंकाई खिलाड़ी

कोलंबो: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत चोटिल होने के बावजूद कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे. खेल के पहले दिन पंत जब 3 रन के स्कोर पर थे, तब वह लाहिरू कुमारा की गेंद पर चोटिल हो गए थे. कुमारा की बाउंसर से उनकी कलाई में चोट लगी थी, लेकिन दूसरे दिन उसी लाहिरू कुमारा के खिलाफ पंत ने एक ऐसा मॉन्स्टर सिक्स लगाया कि गेंद स्टेडियम के पार चली गई. पंत के इस शॉट को श्रीलंकाई खिलाड़ी देखते रह गए.

हैरानी की बात यह है कि पंत जिस लेंथ की गेंद पर पहले दिन चोटिल हुए थे, ठीक उसी तरह की गेंद पर उन्होंने सिक्स जड़ा. पंत के उस सिक्स को देखकर खुद लाहिरू कुमारा भी सन्न रह गए. गेंद स्टेडियम पार जाने के कारण अंपायरों को दूसरी गेंद मंगवानी पड़ गई. बता दें कि ऋषभ पंत खेल के दूसरे दिन सूजी हुई कलाई के साथ बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे.

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 300 रन से आगे अपनी पारी की शुरुआत की. टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल और सारांश जैन बल्लेबाजी करने आए, लेकिन सारांश अपने कल के स्कोर में सिर्फ 2 रन जोड़कर आउट हो गए. यह सारांश का डेब्यू मैच भी है. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन यशस्वी 45 और राहुल 18 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर मोर्चा संभाला. दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पडिक्कल 117 रन बनाकर आउट हुए. यह पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक है. शुभमन गिल भी 50 रन बनाकर आउट हुए थे. इस तरह पहले दिन के खेल के अंत तक टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 300 रन बनाए थे.

About the author

admin

Related Posts